छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित ITBP के कैंप में बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। अंधाधुन गोलियां चलीं जिसमें 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आनन् फानन में राजधानी रायपुर के अस्पताल में लाया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृत जवानों में दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। यह सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जो यहां कैंप में तैनात किए गए थे। घटना के कारणों की जांच चालू है।
Related Posts
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
अनुच्छेद-370 हटाने के मुद्दे पर देशभर में बीजेपी चलाएगी अभियान
By
Beena Rai
/ August 22, 2019
चिदंबरम LIVE: सीबीआई ने मांगी पांच दिन की रिमांड
By
Beena Rai
/ August 22, 2019
