CBSE ने जारी किया प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और 10वीं के प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट 2020 की शेड्यूल को जारी कर दिया है। जिनकी तारिख 1 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगी। वहीं स्कील विषयों और वोकेशनल कोर्स के एग्जाम 15 फरवरी 2020 से शुरू होगी। सीबीएसई ने इसकी जानकारी तमाम स्कूलों को दे दी है। आपको बता दें इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि को 15 दिन कम कर दिया गया है। जहां 2018 से 2019 के सत्र में प्रैक्टिकल एग्जाम 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चले थे। वहीं इस साल यानी 2019 से 2020 के सत्र में बोर्ड एग्जाम को सुविधा मिले, इसके लिए सात फरवरी को ही प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म कर दिया जायेगा। प्रायोगिकि परीक्षा के लिए हर केंद्रों पर बोर्ड की तरफ से आर्ब्जवर नियुक्त किये जायेंगे। जिस केंद्र पर जिस दिन परीक्षा होगी, इसकी जानकारी स्कूलों को देनी होगी। स्कूल के डेट शीट के मुताबिक बोर्ड हर केंद्र पर आब्जर्वर नियुक्त करेंगा। आब्जर्वर के अलावा एक्सटर्नल भी रहेंगे। परीक्षा के बाद हर दिन अंक को अपलोड करनी है। प्रैक्टिकल एग्जाम पर बोर्ड इस बार सेटेलाइट से नजर रखेगा। इसके लिए एप बनाया गया है। इस एप को स्कूल को डाउनलोड करनी है। जिस दिन प्रायोगिक परीक्षा होगी। परीक्षा की जगह, तारीख, छात्रों की संख्या सब कुछ सेटेलाइट से पता चल जायेगा। स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम की एक फोटोग्राफ, बैच, समय और छात्रों की संख्या बोर्ड एक एप पर अपलोड करना होगा। स्कील विषयों की परीक्षा 15 फरवरी से और मुख्य विषयों की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। बोर्ड की मानें तो जिन विषयों में छात्रों की संख्या कम है, उनकी परीक्षा 15 फरवरी से शुरू की जायेगी। वहीं मुख्य विषयों की परीक्षा दो मार्च से होगी। मार्च के पहले हफ्ते से मूल्यांकन शुरू कर दिया जायेगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1