CBSE Board 12th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं. ऑनलाइन के साथ-साथ, छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना परिणाम जान सकते हैं.
UMANG ऐप से मिलेगा रिजल्ट
UMANG ऐप ओपन कर लॉगिन करें.
सर्च बॉक्स में CBSE Service खोजें.
“Class 12 Result” ऑप्शन पर क्लिक करें.
अपनी डिटेल भरते ही प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
छात्र इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.
DigiLocker से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
Education सेक्शन में जाकर CBSE का विकल्प चुनें.
फिर “Class 12 Marksheet” पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.

