आज से CBSE बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परिक्षाएं शुरू हो रही है जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों ही परिक्षाओं में कुल मिलाकर करीब 31 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें 10वीं की परिक्षा 15 फरवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक चलेगी। परीक्षा कक्ष में सुबह 10 बजे ही पहुंचना होगा जबकि परिक्षा की शुरूआत 10:30 बजे से होगी जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। इसके साथ ही इस बार की बोर्ड परिक्षाओं में कई नए पैटर्न शामिल किए गए हैं।जिसमें ऑप्शनल प्रश्नों को ज्यादा शामिल किया गया है साथ ही इस बार नियम के मुताबिक जिन छात्रों की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हें परिक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इन नियमों के बारे में पहले से ही परिक्षार्थियों को अवगत करा दिया गया था। सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल ने छत्रों के लिए विशेष खत लिखा है, जिसमें छात्रों को शुभकामनाएं दी गई हैं साथ ही अनीता करवाल ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि विद्यार्थियों को परिक्षा से डरने की कोई जरूरत नहीं है। ये सिर्फ उनके जीवन का एक पड़ाव है।

