कैंसर से जूझ रहे डिंको सिंह को Spicejet एंबुलेंस फ्री में लाएगा दिल्ली

लीवर कैंसर से जंग लड़ रहे भारतीय बॉक्सर Dingko Singh भारत के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इम्फाल में रह रहे 41 साल के Dingko की रेडिएशन थेरेपी Lockdown के कारण नहीं हो पा रही है। इलाज के लिए उन्हें Spicejet की एयर Ambulance से इम्फाल से दिल्ली लाया जाएगा। बॉक्सर को एयर Ambulance की सेवा मुफ्त में दी जा रही है। यह फैसला Spicejet के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने लिया है। वे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।

अर्जुन और पद्म पुरस्कार से सम्मानित डिंको सिंह की मदद के लिए भारत के अनुभवी मुक्केबाज विजेंदर सिंह और मनोज कुमार भी धन जुटा रहे हैं। विजेंदर ने कहा, ‘‘हम वॉट्सएप ग्रुप ‘हममें है दम’ के जरिए धन जुटा रहे हैं। हमने एक लाख रुपए से ज्यादा इकट्ठे कर लिए हैं, जो सीधे उनके खाते में जाएंगे।’’

डिंको सिंह को 25 अप्रैल को दिल्ली लाया जाएगा। अजय सिंह ने कहा, ‘‘Lockdown के कारण Dingko Singh का इलाज बीच में ही रुक गया। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे राष्ट्र नायक को एयर Ambulance की सेवा प्रदान करना और उन्हें दिल्ली लाना Spicejet के लिए सौभाग्य की बात है। भारतीय बॉक्सर ने कई बड़े मुकाबले जीते हैं। हमारी प्रार्थना है कि वे इस जंग में भी जीत दर्ज करें।’’

इससे पहले खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी Dingko Singh के इलाज के लिए हर संभव मदद मुहैया कराए जाने के लिए मणिपुर सरकार से बात की थी। बैंटमवेट मुक्केबाज Dingko Singh ने बैंकाक में 1998 एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1