Election Campaign

बिहार का रण: तरक्‍की की राह पर बिहार, तेजस्‍वी ने अनंत सिंह के लिए मांगे वोट- नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर Congress को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। इस सिलसिले में आज जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar चौसा, डुमरांव, तरारी व जगदीशपुर में रैलियां कर रहे हैं तो राष्‍ट्रीय जनता दल के Tejashwi Yadav मोकामा, सूर्यगढ़ा, जमुई, शेखपुरा, गोविंदपुर, नवादा, नादरीगंज एवं शेरघाटी में हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी Devendra Fadnavis भागलपुर, सासाराम और बोधगया में जनसभाएं कर रहे हैं तो (Ravi Shankar Prasad भभुआ व चेनारी में हैं। राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्‍यक्ष Upendra Kushwaha की जन सभाएं बक्सर एवं मोहनियां में हो रहीं हैं। आज अपराह्न काल में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कांग्रेस का प्रचार गीत लॉन्‍च किया। बिहार में आज के चुनावी घटनाक्रम के पल-पल का हाल जानने के लिए बने रहिए इस खबर के साथ।
05.25 बजे: नवादा के वारिसलीगंज स्थित माफी गढ़ मैदान में रविवार को महागठबंधन के Congress प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ मंतन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे डॉ. अखिलेश सिंह, प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल।

05.00 बजे: संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज चेनारी के हजारों सेवक फेसबुक और सोशल मीडिया से जुड़े हैं। जब लालू की सरकार थी तो तेल पियावन लाठी घुमावन रैली होती थी। अब केंद्र की मोदी सरकार में विकास की बात हो रही है।
04.25 बजे: सासाराम में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडये ने कहा कि 1990 से 2005 तक पति-पत्नी की सरकार ने बिहारी अस्मिता के खिलाफ काम किया। रोजगार शिक्षा सब चौपट हो गई।

04.00 बजे: भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधानसभा सभा सीट से जदयू उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने रविवार को प्रसव के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।
03.30 बजे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस विधानसभा की 50 से अधिक सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया है। वे रविवार को कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव 20 20 के लिए तैयार किए गए थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग के मौके पर प्रेस से बात कर रहे थे।

03.10 बजे: रामपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की
02.40 बजे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश Congress मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस का प्रचार गीत ‘बोले बिहार बदले सरकार’ लॉन्च किया।

02.20 बजे: गोविंदपुर की सभा मे तेजस्वी: हमने मजदूरों के लिए लालू रसोई खोला।

02.15 बजे: गोविंदपुर की सभा मे तेजस्वी: हमारे खिलाफ षड्यंत्र होते रहे हैं। केस में फंसाया तो SP ने क्लीनचिट दी।
02.10 बजे: गोविंदपुर की सभा मे तेजस्वी: 7 निश्चय और 24 हजार करोड़ की जल जीवन हरियाली योजना बनाई, पर रोजगार की ओर ध्यान नहीं दिया।

02.00 बजे: एक बार हमें मौका दें। हम रोजगार देंगे, पर्यटन को बढ़ाएंगे।

01.50 बजे: शेखपुरा में बोले तेजस्वी: मैं नई सोच का हूं। जातिवाद खत्म खत्म करना है। सभी जाति व धर्म को मिलाकर चलना है। हम धर्म के नाम पर बांटने वाले नहीं हैं।
01.50 बजे: शेखपुरा में बोले तेजस्वी: Corona के नाम पर घोटाला हुआ है । सभी जिलों में लूट मची है। राहत केंद्र खोलकर यह घोटाला किया गया है।

01.45 बजे: शेखपुरा में बोले तेजस्वी: बेरोजगारी हटाने, घरों में प्रकाश लाने, भुखमरी मिटाने, पलायन रोकने के लिए लालटेन छाप पर वोट दें। तीर नकारात्मक सोच का होता है। बिहार में रोशनी करने के लिए लालटेन जलाना है।
01.30 बजे: शेखपुरा में बोले तेजस्‍वी: फिर दुहरा रहा हूं कि अगर हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में ही 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

01.10 बजे: बक्‍सर के डुमरांव में CM Nitish Kumar : 15 साल पहले बिहार का बुरा हाल था। सामूहिक नरसंहार होते थे। कितनों का अपहरण हुआ। आज इसके लिए जिम्‍मेदार लोग कुछ भी बोल रहे हैं। कह रहे कि लोग बाहर पलायन कर गए हैं। तब कितने लोग डर से भाग गए थे। पूरा देश अपना है, जिसे जहां जाना है, जाए। हां, कोई मजबूरी में न जाए, इसका ध्‍यान रखते हैं।
01.07 बजे: RJD नेता तेजस्‍वी यादव शेखपुरा में जनसभा करने पहुंचे।

01.00 बजे: बक्‍सर के डुमरांव में CM Nitish Kumar का संबोघन आरंभ।

12.30 बजे: बक्‍सर के डुमरांव में CM Nitish Kumar आरंभ।

12.16 बजे: बक्‍सर के चौसा में CM Nitish Kumar की चुनावी सभा समाप्‍त।

12.11 बजे: बक्‍सर के चौसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar : बिहार तरक्‍की की राह पर है। इस तरक्‍की को और तेज करेंगे।

12.10 बजे: बक्‍सर के चौसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar : नई तकनीक तेजी से बढ़ रही है। आगे मौका मिला तो नई तकनीक का प्रशिक्षण बढ़ाएंगे।

12.09 बजे: बक्‍सर के चौसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar : अब हर गांव में सोलर स्‍ट्रीट लाइट का प्रबंध करेंगे। गांवों व शहरों में साफ-सफाई का काम करेंगे। गांवों को सड़को से जोड़ दिया गया है। और सड़कें भी बनवाएंगे। अगले 50 साल तक कोई परेशानी नही हो, इसके ध्‍यान रखेंगे।

12.08 बजे: बक्‍सर के चौसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar : हर घर बिजली पहुंचाने का संकल्‍प पूरा किया। ह घर नल का जल पहुंचाया। घर-घर शौचालय बनवाने का काम लगभग पूरा हो गया है।

12.05 बजे: बक्‍सर के चौसा में CM Nitish Kumar : शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम किए हैं। महिलाओं को अधिक आरक्षण दिया।

12.00 बजे: बक्‍सर के चौसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar : बिहार में प्रति व्‍यक्ति आय बढ़ी है।

11.58 बजे: बक्‍सर के चौसा में CM नीतीश कुमार: 2018 में अपराध के मामले में बिहार 23वें नंबर पर है।

11.50 बजे: बक्‍सर के चौसा में CM नीतीश कुमार: हमने किस क्षेत्र में काम नहीं किया है? पहले प्राथमिक स्‍वासथ्‍य केंद्र में औसतन एक दिन में एक मरीज जाता था, अब महीने में 10 हजार मरीज जाते हैं।

11.46 बजे: बक्‍सर के चौसा स्थित रैली में CM नीतीश कुमार: कुछ लोगों को केवल बात करने की आदत। हम काम करते हैं। हमने जीविका समूह से महिलाओं को जोड़ा।

11.40 बजे: मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar बक्‍सर के चौसा स्थित रैली स्‍थल पर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी भी हैं।

11.30 बजे: गृहमंत्री अमित शाह ने एक निजी न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा कि चिराग के बयानों से NDA में बात बिगड़ी। बिहार में Nitish Kumar की ही सरकार बनेगी। अमित शाह के बयान पर सियासी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। JDU के प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने इसका स्‍वागत किया है तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने चुनावी जुमला करार दिया है।

11.00 बजे: Nitish Kumar व तेजस्‍वी यादव की रैलियों के स्‍थल पर आने लगे लोग। अब नेताओं का इंतजार।

10.30 बजे: कुछ ही देर में शुरू होंगी JDU अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar की रैलियां। आज चौसा, डुमरांव, तरारी व जगदीशपुर में जनता से रूबरू हो रहे नीतीश कुमार।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता: सदाकत आश्रम में अपराह्न 1.30 बजे।

10.00 बजे: आरएलएसपी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ की प्रेस वार्ता: अपराह्न एक बजे।

09.30 बजे: BJP के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं केंद्रीय मंत्री नित्‍यानंद राय की रैलियां: दरौली, बडहरा, कटोरिया में। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय की रैलियां: भभुआ, चेनारी में।

09.00 बजे: BJP के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडनवीस की रैलियां: भागलपुर, सासाराम और बोधगया में।

08.30 बजे: RJD के तेजस्वी यादव की रैलियां: मोकामा, सूर्यगढ़ा, जमुई, शेखपुरा, गोविंदपुर, नवादा, नादरीगंज एवं शेरघाटी में।

08.00 बजे: JDU अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar की रैलियां: चौसा, डुमरांव, तरारी व जगदीशपुर में।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1