Budh Purnima 2026

Budh Purnima 2026: कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा 30 अप्रैल या 1 मई? जैन लीजिए सही डेट

Budh Purnima 2026: सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। ये पूर्णिमा हर साल वैशाख महीने में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म तो हुआ ही था, साथ ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ये दिन बेहद खास होता है, जिसे ये उत्सव की तरह मनाते हैं। इस पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वैसाक के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

बुद्धि पूर्णिमा 2026 (Budh Purnima 2026)
बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल 2026 की रात 09:12 बजे से होगी और इसका समापन 1 मई 2026 की रात 10:52 बजे होगा।

बुद्ध पूर्णिमा मुहूर्त 2026 (Budh Purnima Muhurat 2026)
ब्रह्म मुहूर्त 04:15 AM से 04:58 AM
प्रातः सन्ध्या 04:36 AM से 05:41 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:52 AM से 12:45 PM
विजय मुहूर्त – 02:31 PM से 03:24 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:55 PM से 07:17 PM
सायाह्न सन्ध्या – 06:56 PM से 08:01 PM
अमृत काल – 06:56 PM से 08:41 PM
निशिता मुहूर्त – 11:57 PM से 12:39 AM, मई 02
बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करते हैं?
इस दिन बौद्ध धर्म के लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं और घर को फूलों से सजाते हैं।
बड़ी संख्या में लोग इस दिन बोधगया आते हैं।
इस शुभ दिन पर बौद्ध धर्म के धार्मिक ग्रन्थों का पाठ किया जाता है।
इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा की जाती है।
इस दिन जरूरतमंदों को दान देने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा कहां-कहां मनाई जाती है?
बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध जयंती के रूप में भारत, मलेशिया, चीन, श्रीलंका और वियतनाम समेत कई देशों में मनाई जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1