दिल्ली में BRICS समिट के दौरान कहां लगेगी पाबंदी, कहां होगा डायवर्जन? 35 से ज्यादा सड़कें रहेंगी प्रभावित, यहां देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक BRICS समिट के दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी। 22 जगहों पर डायवर्जन किया जाएगा। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को रूट पहले चेक करने और समय से घर से निकलने की सलाह दी गई है, कोई परेशानी न हो इसीलिए घर से मिकलने से पहले पढ़े ये एडवाइजरी…

नई दिल्ली: दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) समिट के दौरान ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर की झलक पहले ही मिल चुकी है। रिहर्सल के दौरान कई रास्तों पर पाबंदियां लगाई गई। अब 11 से 13 सितंबर तक असली परीक्षा होगी। 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा और 22 जगहों पर डायवर्जन की योजना है। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाले रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाहर निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें। इशिता जयरथ की रिपोर्ट…

गाड़ी चला रहे हैं? पहले रूट चेक करें 35 से ज्यादा सड़कों पर पाबंदियां रहेंगी और जरूरत के हिसाब से नोटिस पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है:

मथुरा रोड, 2. जनपथ, 3. अशोक रोड, 4. शांति पथ, 5. कर्तव्य पथ, 6. सी-हेक्सागन, 7. तीसा जनवरी मार्ग, 8. सत्य मार्ग, 9. पृथ्वीराज रोड, 10. तुगलक रोड, 11. पंचशील मार्ग, 12. अफ्रीका एवेन्यू, 13. सरदार पटेल मार्ग, 14. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, 15. सफदरजंग रोड, 16. न्याय मार्ग, 17. सुब्रमण्यम भारती मार्ग, 18. फिरोज शाह रोड, 19. नीला गुंबद, 20. मदर टेरेसा क्रिसेंट, 21. तीन मूर्ति मार्ग, 22. ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, 23. शेरशाह सूरी मार्ग, 24. तिलक मार्ग, 25. डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, 26. राजेश पायलट मार्ग, 27. अकबर रोड, 28. कौटिल्य मार्ग, 29. भगवान दास रोड, 30. कमाल अतातुर्क मार्ग, 31. पुराना किला रोड

अगर डायवर्जन में फंस जाएं

ट्रैफिक पुलिस के साइन बोर्ड का पालन करें, बताए गए रास्ते से जाएं।

22 डायवर्जन पॉइंट में शामिल हैं:

A जनपथ

B पटेल चौक

C कस्तूरबा गांधी मार्ग

D धौला कुआं

E नोली बाग

F लोदी रोड

G नीला गुंबद

H ओबेरॉय फ्लाईओवर

। भैरो रोड

J मंडी हाउस

डायवर्जन कैसे काम करेंगे? (उदाहरण के लिए)

गुड़गांव से: NH-48 – महिपालपुर – एयरपोर्ट

द्वारका सेः द्वारका रोड-यूईआर-एयरपोर्ट

साउथ दिल्ली से: रिंग रोड- एम्स – मोती बाग- आरटीआर मार्ग

वेस्ट दिल्ली से: पंजाबी बाग – रिंग रोड-राजा गार्डन – पंखा रोड- डाबड़ी – द्वारका

ट्रेन पकड़नी है?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: ISBT कश्मीरी गेट- बुलेवार्ड रोड- रानी झांसी रोड – डीबी गुप्ता रोड – पंचकुइयां रोड – आश्रम चौक – रिंग रोड- राजघाट-JLN मार्ग वंदे मातरम मार्ग – डॉ. अंबेडकर मार्ग- पंचकुइयां रोड- CP पुरानी

दिल्ली रेलवे स्टेशन: ISBT कश्मीरी गेट – रिंग रोड- हनुमान मंदिर – एसपी मुखर्जी मार्ग

हजरत निजामुद्दीनः एम्स – रिंग रोड – आश्रम चौक – मथुरा रोड

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे हैं?

मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी

बसें चलेंगी लेकिन VIP मूवमेंट के दौरान कुछ रूट बदले जा सकते हैं

ऑटो और टैक्सी मिलते रहेंगे

पार्किंग का नियम

प्रभावित सड़कों से 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग नहीं होगी। सिर्फ तय पार्किंग एरिया का इस्तेमाल करें।

याद रखें

अपना रूट चेक करें

प्रभावित सड़कों से बचें

जल्दी निकलें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1