BIHAR NEWS

बीजेपी नेता ने बता दी फैसले की तारीख- नीतीश कुमार के बाद अगले सीएम को लेकर ताजा अपडेट

नीतीश कुमार के बाद अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है. सियासी गलियारे और मीडिया रिपोर्ट में अगले सीएम को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन असली तस्वीर कब तक साफ हो पाएगी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि इस पर बीजेपी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी नेता और पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसले की तारीख बताई है.

बीते मंगलवार (31 मार्च, 2026) को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री आप किसे देख रहे हैं? इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि 10 तारीख को पता चल जाएगा. अभी तो हम उसमें कुछ नहीं बता सकते क्योंकि हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है.

मनोज तिवारी ने भले ही अगले सीएम पद को लेकर फैसले की तारीख बताई है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, किस पार्टी से होगा, इस पर कुछ बोलने से वे बचते नजर आए. अब देखना होगा कि क्या वाकई 10 तारीख तक सब कुछ तय हो जाएगा?

सांसद ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का बिहार बहुत प्रशंसा कर रहा है. होनी भी चाहिए. बिहार की छवि को और बिहार की परिस्थिति को क्या से क्या बनाने वाले नीतीश कुमार ही हैं. वो हमेशा हम लोगों के बड़े भाई रहे हैं.

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता और सांसद होने के नाते कहता हूं कि वो हमारे नेता थे और रहेंगे. बाकी तो एक दिन उम्र सबके आड़े आती है. उन्होंने (नीतीश कुमार) एक जगह आकर निर्णय लिया है…”

परिवारवाद पर भी मनोज तिवारी ने दिया जवाब
दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने पर परिवारवाद का आरोप भी लगने लगा है. इस पर मनोज तिवारी ने आरजेडी पर हमला किया है. कहा कि नीतीश कुमार पर जो परिवारवाद का आरोप लगाएगा मुझको लगता है वो अपने आप से झूठ बोल रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1