FIROZABAD

फिरोजाबाद में बीजेपी नेता दयाशंकर गुप्ता की हत्या

यूपी के फिरोजाबाद में 3 अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी है। डीके गुप्ता BJP मंडल के उपाध्यक्ष थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें उनकी जान चली गई। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वारदात शनिवार रात की बताई गई है। BJP नेता की इस तरह से की गई निर्मम हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर निकलकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने इस वारदात को लेकर कहा कि नगला बीच में दया शंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हम घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर 3 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने पचोखरा टूंडला मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। सड़क पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है।

तीन नवंबर को यहां वोट डाले जाने हैं। ऐसे में BJP के मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की इस तरह से 3 लोगों द्वारा हत्या कर फरार हो जाना, पुलिस महकमे पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। लोगों में पुलिस के बड़े अधिकारियों के प्रति काफी गुस्सा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1