हरियाणा में राजनीतिक हलचल के बीच अब बीजेपी- जेजेपी गठबंधन पर मुहर लगने के साथ ही राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे । शुक्रवार रात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों ने ये फैसला लिया है कि बीजेपी और जेजेपी मिलकर हरियाणा में सरकार बनाएगी, वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वो राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। साथ ही मौके पर मौजूद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में एक स्थाई सरकार देने के लिए ये जरूरी था कि बीजेपी और जेजेपी साथ आएं. चौटाला ने कहा, ”मैं अमित शाह जी और नड्डा जी का धन्यवाद करता हूं. हमारी पार्टी ने तय किया था कि राज्य की बेहतरी के लिए सरकार का स्थिर होना जरूरी है.”
Related Posts
मिशन बंगाल पर संघ प्रमुख भागवत
By
Editor desk
/ September 3, 2019
ट्रिपल मर्डर का आरोपी RPF जवान बर्खास्त
By
Editor desk
/ September 3, 2019
बिहार में बढ़ने लगी सियासी तमस
By
Editor desk
/ September 3, 2019
चुनाव में जोर पकड़ेगा ओबीसी आरक्षण का मुद्दा
By
Editor desk
/ September 3, 2019
