65 पार, जन आशीर्वाद पाने निकले ओम माथुर

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 65 पार के लक्ष्‍य को साधने में पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने चुनावी अभियान के तहत जन आशीर्वाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रांची से रवाना किया। सरयू राय, संगठन महामंत्री धर्मपाल, रांची के सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन आशीर्वाद रथ विभिन्न जिलों, पंचायतों और गांवों से होते हुए पूरे राज्य में घूमेगी। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री जामताड़ा से इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए संथाल परगना में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

इसी कड़ी में 18 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह जामताड़ा आने वाले हैं। शाह के आगमन को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। अमित शाह 18 को ही यहां से संतालपरगना में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद वे संताल के पहले दौरे पर जामताड़ा पहुंचेंगे। स्थानीय बेना मैदान में गृहमंत्री व मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने तकरीबन सवा लाख लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1