BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

BJP ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। नितिन नवीन का नाम बिहार से है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में है।

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी

सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष हैं। इससे ठीक पहले BJP ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।

बीजेपी की लिस्ट में 9 नाम

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट की बात करें तो इसमें बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम दिया है। इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं।

इन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) के नाम शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

नितिन नवीन ने क्या कहा?

BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, “होली का त्योहार बिहार आए बिना अधूरा है। घर पर, परिवार के साथ, अपने चुनाव क्षेत्र में, कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों के साथ होली मनाने का मज़ा ही कुछ और है। यह एक ऐसा त्योहार है जो न सिर्फ़ हर घर को रंग देता है बल्कि उसे खुशियों और आपसी भाईचारे से भी भर देता है। मैं बिहार और देश के सभी लोगों को होली की दिल से बधाई देता हूँ। होली में बुराई की हार होती है और अच्छाई की जीत होती है। बिहार अच्छाई और विकास की ओर बढ़े।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1