Bihar New CM

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण का ऐलान! नीतीश कुमार के मंत्री ने बताई तारीख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से ही यह तय हो गया था कि बिहार में नई सरकार का गठन होगा. अब लगभग सब कुछ तय हो चुका है. आज (सोमवार) नीतीश कुमार के करीबी मंत्री जमा खान ने खुलकर तारीख बताई है कि कब तक शपथ ग्रहण होगा.

लगभग सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हमारे नेता का जो निर्णय होगा बिहार के अंदर वही होगा. पूरा बिहार चाहता था कि हमारे नेता यहां से न जाएं लेकिन उनकी (नीतीश कुमार) इच्छी राज्यसभा जाने की थी. कल (मंगलवार) कैबिनेट की बैठक है. परसों (बुधवार) उम्मीद है कि शपथ ग्रहण होगा. बाकी सब ठीक रहेगा. नेता के हाथ में बिहार रहेगा.”

‘जो नेता निर्णय लेंगे उसी पर हम लोग चलेंगे’
आगे एक सवाल पर कहा, “मीटिंग तो चल रही है. मुख्यमंत्री हैं… बिहार के हमारे सब कुछ हैं तो निश्चित तौर पर जो भी होगा इन्हीं के निर्णय पर होगा.” जमा खान ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड एक अनुशासित पार्टी है. सब कुछ नेता के निर्णय पर होगा. जो नेता निर्णय ले लेंगे उसी पर हम लोग चलेंगे.

तेजस्वी यादव पर किया हमला
जमा खान से सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि सरकार जबरदस्ती बदली जा रही है. इस पर जवाब देते हुए जमा खान ने कहा कि वो तो कभी गंभीर रहे ही नहीं. वो कभी सदन के अंदर नजर आते हैं? कभी सदन में बैठकर बिहार की बात करते हैं? मैं यही कहूंगा कि कल-परसों में बिहार में सरकार बनने जा रही है. हमारे नेता के नेतृत्व में बिहार चलेगा. नीतीश कुमार ने बिहार को संवारा है बनाया है. सारे समाज को सम्मान दिया है. उसी तर्ज पर बिहार की सरकार आगे चलेगी.

पूछा गया कि क्या प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे? इस पर जेडीयू नेता ने कहा, “आप लोग मीडिया के साथी हैं… आप लोगों से कुछ छुपा थोड़ी है.” इतना कहते हुए जमा खान चले गए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1