बिहार प्रदेश कांग्रेस ने शुरू किया डिजिटल सदस्यता अभियान

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक सदाकत आश्रम में सम्पन्न हुआ। बैठक का मूल उद्देश्य था कि कैसे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाय। लाखों लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं, लेकिन लाकडाउन एवं कोरोना के कारण यह कार्य थोड़ा धीमा हो गया है। हाईकमान के निदेशानुसार डिजिटल सदस्यता अभियान पूरे राज्य में चलाया जायेगा एवं इसी के माध्यम से लोगों की समस्याओं से भी रू-ब-रू होकर उसके निदान का समुचित उपाय किया जायेगा।

इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा जी ने कहा कि कोरोना संकट के कारण बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है। हमारे श्रमिक भाई, किसान बन्धु की परेशानी किसी से छिपी नहीं है। बेरोजगारों की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई है और यह संख्या बढ़ती ही चली जा रही है। बेरोजगारी वृद्धि दर बिहार में 47 प्रतिशत के आस-पास है। विकास सूचकांक के हम अंतिम पायदान पर खड़े हैं। स्वास्थ्य सूचकांक में जहां हम अंतिम से दूसरे नम्बर पर हैं, वहीं मानव विकास सूची में भी अंतिम से दूसरे पायदान पर हैं। प्रवासियों का आना अभी रूका नहीं है। बिहार की जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं रहा। डा0 झा ने कहा कि लाखों की संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं हम डिजिटली उन्हें दल का सदस्य बनायेंगे, हालाँकि यह प्रक्रिया पहले से ही जारी है अब उसमें तेजी लायी जायेगी। राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक यह अभियान चलेगा। आज की बैठक के बाद कांग्रेस अपने सांसदों, अलग-अलग विभागों, संकायों, जिलाध्यक्षों, विधायकों के साथ भी बैठक करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रस्तावित प्रारूप के आधार पर ही लोगों को पार्टी का डिजीटली सदस्य बनाया जायेगा।

बैठक में चारो कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह के अतिरिक्त ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश संगठन प्रभारी ने भी भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1