Minister Shyam Rajak leaving JDU

बिहार का रण: नीतीश कुमार को झटका! मंत्री श्याम रजक हो सकते है आरजेडी मे शामिल

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक कल यानी सोमवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बाद में वो JDU छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल 17 अगस्त को उनका इस्तीफा तय माना जा रहा है।

श्याम रजक के RJD में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। श्याम रजक का नाराज होकर RJD में शामिल होने की बात को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले JDU के लिए झटका माना जा रहा है।


श्याम रजक एक समय में लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। बिहार में श्याम रजक राबड़ी देवी सरकार में मंत्री भी थे। बताया जा रहा है कि श्याम रजक JDU में अपनी अनदेखी से उपेक्षित महसूस कर रहे थे। कई कोशिशों के बावजूद जब हालात नहीं बदले तो अंदर खाने से ये संभावना जताई जाने लगी थी कि श्याम रजक की फिर अपनी पुरानी पार्टी RJD में घर वापसी हो सकती है।

श्याम रजक 2009 में राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर JDU में शामिल हुए थे। JDU के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और मंत्री बने। फिलहाल, अब कहा जा रहा है कि बिहार में अहम दलित चेहरे के रूप में जाने जाने वाले श्याम रजक फिर राष्ट्रीय जनता दल में वापसी कर रहे हैं। जातिगत समीकरण के लिहाज से श्याम रजक का आरजेडी में लौटना Nitish Kumar की पार्टी JDU के लिए झटका माना जा रहा है।

श्याम रजक के Nitish Kumar का साथ छोड़ने की बात ऐसे समय की जा रही है, जब NDA की साझेदार LJP की बिहार में JDU से रिश्तों में खटास बढ़ती दिख रही है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान में टकराव बढ़ रहा है। दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1