Murder of Tahseel Prabhari Hindu Yuva Vahin

बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की हत्या

उत्तर प्रदेश में हिन्दूवादी युवा वाहिनी के नेता निशाने पर हैं। हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी व निजी हास्पिटल संचालक डॉ. संजय सिंह भदौरिया की कुछ लोगो ने हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्यारोपितों ने देर रात घटना को अंजाम दिया। वह हिन्दूवादी नेता का शव अस्पताल परिसर के अंदर ही छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस CCTV कैमरे के जरिए हत्यारोपितों तक पहुंच गई है। जिसके चलते उनके जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है।

बरेली में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता डॉ. संजय सिंह भदौरिया की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गयी। उन्हें किसी तेज धार वाले चाकू से काटा गया। भयावह तरीके से उनका क़त्ल किया गया। डॉ. संजय सिंह, हिंदूवादी संगठन चलाते थे और राजनीतिक रूप से समाज में काफी सक्रिय थे। मीरगंज तहसील से हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह दुनका में अपना निजी हॉस्पिटल चलाते थे। रोज की भांति बुधवार की रात को वह अपने हास्पिटल परिसर में ही सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने अस्पताल परिसर के अंदर ही हिंदू युवा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। डॉक्टर संजय सिंह का शव जब सुबह हॉस्पिटल परिसर के अंदर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। निजी हास्पिटल संचालक की हत्या की जानकारी मिलते पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉ. संजय के सहयोगी अनुज प्रताप ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। अनुज ने आरोप लगाया कि डॉ. संजय की हत्या किसी राजनीतिक द्वेष के चलते ही की गई है। हिंदूवादी नेता की दुनका पुलिस चौकी के नजदीक हत्या हो जाने से इलाके में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।


जहां घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियो ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलवाया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने तत्काल CCTV कैमरे चेक किए। जिसमें पुलिस को हत्यारोपित नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल हत्यारोपितो की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस हत्यारोपित तक पहुंच गई है। हांलाकि पुलिस अधिकारी हत्यारोपित को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रहे है।


SSP रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना शाही के दुमका चौकी अंतर्गत संजय सिंह भदौरिया, उम्र 42 वर्ष नाम के व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से की गई है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। CCTV फुटेज में हत्या करने वाला एक आरोपित कैद हुआ है। जिसकी पहचान कर जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1