Bank Strike on February 12: कल यानी कि गुरुवार, 12 फरवरी को देश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. कई बैंक यूनियनों की तरफ से बुलाए गए इस हड़ताल के चलते अब लोग टेंशन में आए गए हैं कि इसका रेगुलर बैंकिंग सर्विस पर क्या असर पड़ेगा. हालांकि अभी तक ऑफिशियली बैंक हॉलिडे का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, PNB जैसे कई सरकारी बैंकों ने हड़ताल के दिन सर्विस में रुकावट की चेतावनी दी है.
बैंक हड़ताल में कौन-कौन सी यूनियनें शामिल?
इस हड़ताल का ऐलान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) जैसे प्रमुख बैंक संगठनों ने किया है. वहीं, देश के 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (CTUs) इसका समर्थन किया है.
क्यों हड़ताल पर उतरेंगे बैंक कर्मचारी?
हड़ताल का मुख्य कारण नवंबर 2025 में नोटिफाई किए गए चार नए लेबर कोड हैं, जो मौजूदा 29 लेबर कानूनों की जगह लेंगे. ट्रेड यूनियनों का तर्क है कि नए निसम मजदूरों के खिलाफ है और ट्रेड यूनियन बनाने के लिए यूनियन रजिस्ट्रेशन की सख्त शर्तें लगाई हैं, जो लेबर प्रोटेक्शन को कमजोर करते हैं. वैसे भी बैंक यूनियनें लंबे समय से पेंडिंग मांगों को पूरा करने की मांग कर रही हैं जैसे कि पांच दिन का बैंकिंग वीक लागू करना और कर्मचारियों के लिए बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस शुरू करना.
बैंक खुले रहेंगे या बंद?
अभी तक किसी भी बड़े बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने 12 फरवरी को ऑफिशियल बैंकिंग हॉलिडे का ऐलान नहीं किया है. इसका मतलब है कि बैंक खुले रहेंगे, लेकिन अगर बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो ब्रांच-लेवल की सर्विस थोड़ी बाधित हो सकती हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और इंडियन बैंक जैसे पब्लिक सेक्टर के लेंडर्स ने ऑपरेशनल असर की संभावना जताई है, खासकर फिजिकल ब्रांच और सर्विस काउंटर पर.

