Bank Holiday

Bank Holiday: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने का बना लें प्लान, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Bank Holiday: आज से नए वित्तीय साल और अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस महीने होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर जारी कर दी है. यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के छुट्टियों की है, जिनमें राज्य स्तरीय छुट्टियां भी शामिल हैं.

बैंक जाने की योजना बनाने से पहले जान लें…
बात करें दिल्ली NCR में इस महीने में बैंक छुट्टियों की तो, RBI की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार, फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की रेगुलर छुटियों के अलावा दो त्योहारी छुट्टी है. ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो बैंक छुट्टियों को ध्यान में रख कर ही बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करें. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.

सभी छुटियों को मिला कर इतने दिन बैंक रहेगा बंद
1 अप्रैल: बैंकों के सालाना खाते बंद होने की प्रक्रिया
3 अप्रैल : गुड फ्राइडे
5 अप्रैल: रविवार
11 अप्रैल: दूसरा शनिवार
12 अप्रैल: रविवार
14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
19 अप्रैल: रविवार
20 अप्रैल: अक्षय तृतीया (कुछ क्षेत्रों में)
25 अप्रैल: चौथा शनिवार
26 अप्रैल: रविवार
एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के लिए कोई परेशानी नहीं
इस तरह से दिल्ली में इस महीने कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इस लिस्ट के अनुसार ही अपने बैंक से जुड़े आवश्यक काम के निपटारे की योजना बनाएं. हालांकि, इन छुट्टियों के बीच आप एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. बैंक की इन सेवाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1