Bahrain

बहरीन के प्रधानमंत्री का निधन

बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो गया। यह जानकारी शाही महल से दी गई है। Bahrain के Prime Minister खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। वो 84 वर्ष के थे। रॉयल कोर्ट ऑफ बहरीन ने प्रधानमंत्री के निधन का एलान किया। Bahrain की स्‍थानीय न्‍यूज एजेंसी के अनुसार , अमेरिका के मायो क्लिनिकल अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। जारी किए गए एलान के अनुसार, शेख खलीफा का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि महामारी Covid-19 के मद्देनजर काफी कम संख्या में लोग इसमें शामिल हो सकेंगे। केवल करीबी रिश्‍तेदारों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

24 नवंबर 1935 को जन्‍मे शेख खलीफा Bahrain के शाही परिवार से थे। उन्होंने 1970 के बाद से बहरीन के Prime Minister के तौर पर देश को संभाला और सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने का खिताब हासिल किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1