बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने थामा BJP का हाथ

एक बार फिर खेल जगत से एक और खिलाड़ी ने BJP का दामन थाम लिया है। जी हां बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल राजनीति में कदम रखना जा रही हैं। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल बीजेपी में शामिल हो गई है। उन्होंने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में BJP की सदस्यता ग्रहण की। BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिती में बीजेपी का दामन थामा।

बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल आज से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रही हैं। 29 साल की साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं है।

दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान BJP महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं।

BJP में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मैं राजनीति में नई हूं। मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है। मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं। मैं BJP का शुक्रगुजार हूं।

हैदराबाद में रहते हुए बैडमिंटन जगत में बड़ा नाम कमाने वाली साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ था। वह वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली साइना पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

साइना के पास 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब है। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं।

2012 के लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल इन दिनों लय में नहीं हैं। वर्ल्ड नंबर 18 साइना की टोक्यो ओलंपिक उम्मीदों के बारे में भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद कह चुके हैं कि साइना के एक-दो अच्छे प्रदर्शन उन्हें टोक्यो ओलंपिक कोटा दिला देगा। उन्होंने पिछले दिनों मलेशिया ओपन में एन से यंग जैसी खिलाड़ी को हराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1