‘बागी 3’का ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दमदार है। फिल्म में आपको एक्शन का दमदार पैकेज देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में एक्शन का डबल डोज है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अपने दमदार डायलॉग्स के साथ एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

टाइगर ने इस बार फिल्म में एक्शन का लेवल तीन गुना भी बढ़ा दिया है। यानी बागी सीरीज की हर फिल्म के साथ वह एक्शन का लेवल भी बढ़ाते जा रहे हैं। वैसे भी पहले से ही कहा जा रहा था कि बागी और ‘बागी 2 की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म “बागी” के साथ तीन गुना एक्शन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ट्रेलर देखकर यह बात साबित भी हो जाती है।

मोशन पोस्टर से ये बात साफ जाहिर है कि ‘बागी 3’ 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी। ये कहना गलत नहीं होगा की ‘बागी 3’ में एक्शन, ड्रामा और कहानी का स्तर तीन गुना होने वाला है। जिसे देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। ‘बागी 3’ की शूटिंग के दौरान की कई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इस बार बागी 3 का रॉनी और भी खतरनाक मिशन पर निकला है क्योंकि उसका मुकाबला किसी छोटे-मोटे विलेन से नहीं बल्कि एक पूरे देश के साथ है, ऐसे में टाइगर श्रॉफ के फैन्स को एक्शन की मजेदार डोज मिलने वाली है। ‘बागी 3 इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1