AurangabadAssemblyElectionNews

बिहार का रण: औरंगाबाद में रैली के दौरान तेजस्वी यादव पर फेंकी चप्पल

बिहार विधानसभा के रण को जीतने के लिए चुनावी सभाएं जोर पर हैं। देश के दिग्गज नेता बिहार में रैलियों को संबोधित कर अपनी-अपनी पार्टियों को वोट देने की अपील कर रहे हैं। औरंगाबाद में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करने RJD के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे Tejashwi Yadav पहुंचे। इसी बीच भीड़ में एक दिव्यांग युवक ने उनपर चप्पल फेंक दी। चप्पल सीधे उनके हाथ को छूते हुए गोद में जा गिरी। घटना के बाद सभा में हंगामा मच गया।


बताया जाता है कि कुटुंबा के बभंडीह में मंगलवार को Tejashwi Yadav चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मंच के नीचे भीड़ से एक दिव्यांग युवक ने दो चप्पल फेंकी। एक चप्पल उनके पीछे जा गिरी, जबकि दूसरी चप्पल उनके हाथ को छूती हुई गोद में जा गिरी। चप्पल फेंकने के बाद मंच पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। चप्पल फेंकने वाला दिव्यांग सभा में अपनी ट्राइसाइकिल पर बैठा था। चप्पल फेंकने के बाद वह विरोध में नारेबाजी भी कर रहा था। तेजस्वी ने दिव्यांग को देखकर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं करने की अपील की। घटना के बाद तेजस्वी यादव ने दिव्यांग से बात भी की। हालांकि दिव्यांग को पुलिसबलों ने सभा से बाहर निकाल दिया।

NDA के इशारे पर फेंकी गई चप्पल, बढ़ाई जाए सुरक्षा

इधर, Tejashwi Yadav पर चप्पल फेंके जाने की घटना को राजद व कांग्रेस नेताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। महागठबंधन नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव पर यह मामला NDA नेताओं के इशारे पर हुआ है। कहा कि NDA नेताओं की चुनावी सभा की सुरक्षा पुख्ता की जा रही है पर महागठबंधन नेताओं की सभा की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष सुरेश मेहता ने इस घटना के पीछे विरोधियों का हाथ होने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1