Boat accident in Assam

असम: नदी में दो नाव आपस में टकराकर डूबीं, हादसे के बाद 70 लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कई लोगों को लापता होने की खबर है। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में करीब 120 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से करीब 70 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। नाव में सवार लापता लोगों की तलाश की जा रही हैं। वहीं NDRF के डीजी सत्य एन प्रधान ने कहा कि आज जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में लगभग 120 यात्रियों को ले जा रही दो नावों की टक्कर हो गई, कई यात्री लापता है। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचा रही है। NDRF के डिप्टी कमांडेंट पी. श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य की रिपोर्ट के मुताबिक 50 लोगों को बचा लिया गया है और 70 लोग अब भी लापता हैं। वहीं जोरहाट के SPअंकुर जैन ने कहा कि निमती घाट पर हुए नाव हादसे में 1 की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव अभियान जारी है।


राज्‍य के CM Himanta Biswa ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को NDRF और SDRF की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। CM ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्‍हा को लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। CM Himanta Biswa कल माजुली पहुंचेंगे।
40 लोगों को बचाया गया

जोरहाट के एडीसी दामोदर बर्मन ने कहा क‍ि Assam के ब्रह्मपुत्र नदी में हुई दुर्घटना में शामिल नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1