Ceasefire violation in Poonch

J&K: पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 जवान शहीद

पाकिस्तानी ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को दोहराते हुए जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे तरकुंडी और बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागना शुरू कर दिए। अचानक से की गई इस गोलाबारी में 1 जवान मोर्टार शैल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान सिपाही रोहिन कुमार निवासी पंजाब के तौर पर हुई है।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है। इसमें 4 से 5 पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह पिछले 2 महीनों के दौरान पाकिस्तान द्वारा जिला पुंछ और राजौरी नियंत्रण रेखा पर किए जा रहे संघर्ष विराम में अब तक सात भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं। गत बुधवार को पाकिस्तान ने जिला बारामुला के उड़ी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया जिसमें एक नागरिक अल्ताफ हुसैन की मौत हो गई थी। उड़ी में भी पाकिस्तान द्वारा किए गए स्नाइपर फायर में सेना का कुली भी शहीद हो गया था।


पाकिस्तान सेना ने इस साल अब तक 2700 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा अपना अभियान तेज करने से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से इसमें बढ़ोतरी की है परंतु चौकस भारतीय जवानों के समक्ष उसकी एक भी नहीं चल पा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी हाल ही में यह बयान दिया था कि पिछले साल की तुलना में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में 60-70 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। 17 जुलाई को जिला पुंछ के खड़ी करमाड़ा इलाके में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1