सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ के प्रचार मे लगे हुए हैं। इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम रोल करते नजर आएंगे। हाल ही में एक ईवेंट में अरबाज ने फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी के सवालों के भी जवाब दिए। साथ ही सलमान खान की शादी के बारे मे एहम खुलासा किया।
सलमान खान की शादी केे बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘लोगों की पूरी जिंदगी गुजर गई ये सवाल करते-करते कि सलमान कब शादी करेंगे? लोग थकते नहीं हैं? वो जब शादी करेंगे तो खुद बता देंगे।’ इसके बाद अरबाज ने अपनी दूसरी शादी के बारे में भी बात की ।
अरबाज माॅडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । अरबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं और मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं।’
