दिल्ली की जामा मस्जिद में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी वहां मौजूद रहे। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई। देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। लखनऊ और गाजियाबाद समेत UP के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित है। वहीं असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद 11 दिसंबर को सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है। हालांकि हम हिंसा की निंदा करते हैं और जो कोई भी हिंसा में शामिल है वह पूरे विरोध का दुश्मन है। विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए, लेकिन शांति बनाए रखने पर ही यह सफल होगा।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019
