बिहार विधानसभा चुनावों में BJP और JDU के बीच आई दरार की अटकलों पर गृह मंत्री Amit shah ने पूर्ण विराम लगा दिया है। बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने शनिवार को कहा, ‘जो कोई भी भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहा है। मैं आज इस पर बड़ा फुल स्टॉप लगाना चाहता हूं। Nitish Kumar ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।’ शाह ने कहा कि देश के साथ-साथ बिहार में भी मोदी लहर है और इससे गठबंधन सहयोगियों को समान रूप से मदद मिलेगी। शाह ने कहा, Nitish हमारे पुराने साथी हैं, गठबंधन तोड़ने का कोई कारण नहीं है।
अमित शाह ने कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में BJP को चाहे ज्यादा सीटें मिलें, लेकिन Nitish Kumar ही सीएम बनेंगे। शाह ने कहा कि उन्होंने विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया, जो हाल ही में बिहार गए थे और उन्होंने जो सीखा है वो ये है कि Covid-19 की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री की योजना द्वारा प्रदत्त खाद्यान्न और पैसों के हस्तांतरण से बिहार के लोगों को काफी मदद मिली है, जिससे उनके मन में एक नई छवि बनी है।
शाह ने कहा, मैंने ऐसे लोगों से प्रतिक्रिया ली है जो प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों हिस्सों में रहे हैं। मार्च से छठ पर्व तक राज्य में वितरित खाद्यान्न, का किसी से एक पैसा भी नहीं लिया गया। बिहार के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि Nitish Kumar ने कैसे उनके प्रवास के लिए व्यवस्था की, उनकी यात्रा के लिए भुगतान किया, प्रवासी मजदूरों को प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी।
शाह की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र में NDA की साथी लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार में खुद को अलग कर लिया है। LJP ने JDU के खिलाफ चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा भी कर दी है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अमित शाह ने Nitish Kumar के समर्थन में बयान दिया हो। इससे पहले इसी साल अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा था कि NDA की ओर से Nitish Kumar ही सीएम का चेहरा रहेंगे।

