अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत और चीन के बीच इस समय हालात बेहद गंभीर है।

भारत और चीन के बीच हालात खराब है-सीमा विवाद में मदद को तैयार हूं- ट्रंप

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खियां जारी हैं। इस बीच अमेरिकी Donald Trump ने भारत-चीन के बीच हुए तनाव को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत और चीन के बीच इस समय हालात बेहद गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने सीमा विवाद में दोनों देशों की मदद की भी पेशकश की है।

राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका, पश्चिमी हिमालय की पर्वत सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में मदद करने के लिए तैयार है। TRUMP ने मीडिया कर्मी से कहा कि फिलहाद दोनों देशों के बीच स्थिति बहुत बुरी है। TRUMP ने संवाददाताओं से कहा कि india and China की सेनाएं पहले से बहुत अधिक मजबूती से इस बार आमने-सामने हैं, जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।

भारत और चीन दोनों पक्षों ने जून में झड़प के बाद सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात किया। लद्दाख में गलनव घाटी में हुए हिंसक झडप के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस बीच भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों ने शुक्रवार को मॉस्को में वार्ता की। मई में विवादित सीमा तनाव बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच ये सबसे बड़ी उच्चतम स्तर की वार्ता रही है। इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष से बातचीत की। भारत के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि यह बैठक 2 घंटे और 20 मिनट तक चली, लेकिन बैठक को लेकर और अधिक जानकारी नहीं दी गई।

अमेरिकी सरकार के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी रायटर को वाशिंगटन में कहा कि अमेरिकी मूल्यांकन है कि न तो चीन और न ही भारत इस विवाद को इस बिंदु पर धकेलने में रुचि रखते हैं कि वे युद्ध में शामिल होंगे। TRUMP से व्हाइट हाउस में एक समाचार ब्रीफिंग में भारत-चीन विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं कि हालात को ठीक करने में मदद करने के लिए वह क्या कर सकता है।


बता दें TRUMP पहले भी इन दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं। india and China दोनों देशों ने हमेशा साफ कहा है उन्हें मध्यस्थता करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1