इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु 15 अप्रैल से यस बैंक, icici बैंक, पंजाब नेशन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की शाखाओं में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रा के लिए न्यूनतम आयु 13 साल तय को गई है, जबकि 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा इस बार 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी, जिसकी कुल अवधि 57 दिन होगी। लोक भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 13 से 70 वर्ष तक के श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा की तारीखों का फैसला श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) को बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं सिन्हा ने की।
15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
मनोज सिन्हा ने जानकारी दी कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा, जिसकी प्रतिक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।इस यात्रा में 13 से 70 वर्ष के श्रद्धालु ही भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के जरिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा, वहीं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा यस बैंक, icici बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की शाखाओं के जरिए उपल्ब्ध होगी। उन्होंने ने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर 19 जून को पहली पूजा आयोजित की जाएगी। इस बार यात्रा दो मार्गो से होगी– एक पारंपरिक 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम रूट (अनंतनाग) दूसरा 14 किमी लंबा लेकिन अधिक कठिन चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग (गांदरबल)।
