जानिए एलोवेरा के सेवन से क्या फायदे क्या नुकसान

आप सभी Aloe Vera के फायदों के बारे में तो जानते होंगे। Aloe Vera में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को निखारने से लेकर आपका वजन कम करने में आपकी काफी मददगार होते हैं। इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण भी शामिल होते है, जो कई तरह से आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं पर क्या आपको Aloe Vera से होनेवाले नुकसानों के बारे में पता है? तो चलिए हम आपको बताते है क्या है नुकसान…

ज्यादा प्रयोग स्किन पर करता है बुरा असर
Aloe Vera स्किन के लिए वरदान समान है, पर यह भी सच है कि इसका बहुत ज्यादा उपयोग आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।


कमजोरी की समस्या
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी है उन्हें Aloe Vera का सेवन करने से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या
बहुत से लोग सुबह-सुबह Aloe Vera जेल पीते हैं। कोइ इसे वजन कम तो कोई स्वस्थ रहने के लिए पीता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान है कि इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ना
Aloe Vera का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी खड़ी कर सकता है।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो Aloe Vera जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक
प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म में परेशानी हो सकती है।

मसल्स को करता है कमजोर
Aloe Vera जूस में मौजूद लैटेक्स हमारी मांस-पेशियों को कमजोर कर सकता है। इसीलिए बिना डॉक्टर कि सलाह लिए इसका सेवन न ही करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1