मॉस्को हमारा करीबी और परखा हुआ दोस्त’, सर्वदलीय शिष्टमंडल का रूस दौरा संपन्न; PAK की खोली नापाक पोल

All-Party Delegation: भारत के एक सर्वदलीय शिष्टमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने “जांचे-परखे” मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की। यात्रा के अंत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिष्टमंडल ने रूस को एक “करीबी और परखा हुआ” दोस्त बताया।

All-Party Delegation: भारत के एक सर्वदलीय शिष्टमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने “जांचे-परखे” मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की। इससे पहले, शुक्रवार को रूस ने नयी दिल्ली के साथ “सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी समझौते के संयुक्त लड़ाई” के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व में शिष्टमंडल पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए रूस की यात्रा पर है। यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के लगभग एक महीने बाद हो रही है।

शिष्टमंडल का रूस दौरा संपन्न

यात्रा के अंत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिष्टमंडल ने रूस को एक “करीबी और परखा हुआ” दोस्त बताया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम स्वाभाविक रूप से यह समझते हैं कि मुश्किल समय में रूस हमारे साथ है। यह जरूरी है कि लोग पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के कारण हमारी पीड़ा के बारे में जानें।”

प्रेस वार्ता के दौरान कनिमोई ने रूस यात्रा को “भारत के रुख को स्पष्ट करने का एक शानदार अवसर’ बताया और कहा, “पाकिस्तान आतंकवादियों को बचाने का विकल्प चुनता है, वे आगे बढ़ते हैं और दुष्प्रचार करते हैं। हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत का रुख बहुत स्पष्ट है, अगर पाकिस्तान हम पर हमला करना जारी रखेगा, तो हम शांति वार्ता के लिए आगे नहीं आएंगे।”

भारतीय शिष्टमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्लोवेनिया के लिए रवाना हो गए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1