CAA: यूपी के फिरोजाबाद में हिंसा की चपेट में एक की मौत

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध ब्रज में भी सड़कों पर आ गया। आज फिरोजाबाद में नमाज अदा कर रहे लौट रहे लोगों ने बवाल कर दिया। शहर के नालबंद इलाके में उन्होंने पथराव किया और पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। दोपहर दो बजे के आसपास जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लोग जुलूस के रूप में नालबंद पहुंचे। वहां की मस्जिद से निकले लोग भी उनमें शामिल हो गए। इसके बाद बवाल शुरू कर दिया। CAA का विरोध कर रहे लोगों ने चौकसी के लिए तैनात पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। बचाव में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने नालबंद पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बाइक जलकर खाक हो गई।

आनन-फानन में फीरोजाबाद में चौकसी कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई । इस दौरान फायरिंग में नबी जान पुत्र अय्यूब की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया। नालबंद पुलिस चौकी में आग लगा दी। कानपुर हाईवे पर कब्जा कर पुलिस पर फायरिंग की। नारखी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को घेरकर उनकी पिस्टल छीन ली। उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। उपद्रवियों ने कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए है। इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी अब तक घायल हो गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बचाव में पुलिस को आंसु गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए।

फिरोजाबाद के साथ ही गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बहराइच, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, भदोही तथा गोंडा में भीड़ ने माहौल खराब किया है। नमाज के बाद इन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया। फिरोजाबाद में पुलिस चौकी को आग के हवाले करने के बाद भीड़ ने हाईवे पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस पर काफी फायरिंग भी की गई है। फिलहाल सभी जगह पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल में तनाव बना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1