UP में PFI की करतूतों को है अखिलेश और प्रियंका की मौन सहमति: BJP

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को जमकर आड़े हाथ लिया। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर अखिलेश और प्रियंका की चुप्पी को लेकर BJP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि जरा-जरा सी बात पर बयानबाजी करने वाले ये दोनों नेता PFI को लेकर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि PFI ने प्रदेश में नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ लोगों को भड़काया, उसकी परत दर परत जांच में खुलती जा रही है। PFI ने ही फंडिंग करके लोगों को प्रायोजित ढंग से प्रदेश में हिंसा कराई और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

BJP प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ये साबित होता है कि अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके इन दोनों नेताओं ने PFI की कारगुजारियों पर अपनी मौन सहमति दे रखी है। SPऔर कांग्रेस के नेताओं के इस संगठन के साथ संबंध है ये अब किसी से छिपा नहीं रहा है। समाज और देश को तोड़ने काम करने वालों के साथ ये दोनों पार्टियां हमेशा खड़ी दिखाई देती हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पूरे प्रदेश से 150 से अधिक PFI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। PFI का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। BJP की नेतृत्व में देश एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है, अवरोध डालने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1