महात्मा गांधी और उनके योगदान को याद करने के लिए हर साल पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है। एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गांधी जयंती मनाया। इसके लिए एयर इंडिया ने अनोखा तरीका अपनाया।
देश की इस विमानन कंपनी ने एयरबस ए-320 की पूंछ पर गांधी का चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसकी फोटो को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
बता दें कि गांधी जयंती देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर के दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जयंती के दिन लोग राजघाट नई दिल्ली में गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। गांधी जंयती के मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।