Air India ने यात्रियों को झटका देते हुए 8 अप्रैल से फ्यूल सरचार्ज में बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे हवाई यात्रा महंगी भी हो सकती है। कंपनी ने 7 अप्रैल को जारी बयान में कहा है कि वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी आने के कारण यह कदम उठाया गया है। नए बदलाव का असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स की टिकट किराए पर पड़ेगा।
अब कैसे लगेगा फ्यूल सरचार्ज?
Air India ने घरेलू उड़ानों में फ्लैट रेट की तरह दूरी के आधार पर नया फ्यूल सरचार्ज सिस्टम लागू किया है। सरकार द्वारा ATF की कीमतों में अधिकतम 25% बढ़ोत्तरी की सीमा तय किए जाने के बाद कंपनी ने यह बदलाव किया है, जिससे अलग-अलग दूरी की फ्लाइट्स के किराए पर अलग असर पड़ेगा।
नई दरें ( डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए)
0 से 500किमी: ₹299
501 से 1000किमी :₹399
1001 से 1500किमी: ₹ 549
1501 से 2000किमी: ₹749
2000किमी से अधिक:₹899
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर
Air India ने भी संकेत दिया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भू फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया गया है, जिससे टिकट की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। कुल मिलाकर,8 अप्रैल से air India की फ्लाइट में सफर करना महंगा पड़ सकता है , क्योंकि बढ़ती ईंधन लगत का बोझ कराए में जोड़ा जा रहा है।
जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
27 मार्च 2026 को खत्म हुए सप्ताह में जेट फ्यूल की औसत वैश्विक कीमत बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि फरवरी की अंत में यह 99. 40 डॉलर प्रति बैरल थी। यानी कीमत में करीब 100%का अधिक उछाल देखा गया है। ATF जो कच्चे तेल को रिफाइन करके तैयार होता है , उसकी कीमत बढ़ने की मुख्य वजह क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और रिफाइनरी मार्जिन यानी ‘क्रैक स्प्रेड’ में बढ़ोतरी है।
