Health And Fitness

एम्स के डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी, आज ही कर लें डाइट में शामिल

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। अगर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो जाए तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसकी वजह से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं होती है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर आप अपने लिवर को ठीक रख सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर AIIMS के डॉक्टर ने एक वीडियो शेयर कर तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है जो लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

चुकंदर

चुकंदर में बीटालेन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह लिवर में सूजन को कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह पित्त के प्रवाह को सुधारता है, जिससे शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। चुकंदर का जूस या सलाद लिवर डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है।

फूलगोभी और ब्रोकली
ब्रोकली और फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट नाम का तत्व पाया जाता है। यह लिवर में नेचुरल सफाई करने वाले एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है। यह लिवर को डैमेज से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

करेला
करेला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खून को साफ करता है और लिवर को मजबूत बनाता है। ये स्किन को चमकदार भी बनाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है, एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1