पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के विभाग का ऐलान हो गया है। दिलीप घोष को पंचायत मामलों एवं ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निशित परमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल से जुड़ा दायित्व दिया गया है।
अग्निमित्रा पॉल को महिला विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा खुदीराम टुडु को जनजातीय विकास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग का दायित्व दिया गया है।
दिलीप घोष – ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री
निशित प्रमाणिक – उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल
अग्निमित्रा पाल – महिला एवं बाल कल्याण और नगर निगम
खुदीराम टुडू – जनजातीय विकास
अशोक कीर्तनिया – खाद्य विभाग
नई जिम्मेदारियों को संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

