बॉलीवड एक्ट्रेस Kangana Ranaut की बहन रगोली चंदेल हमेशा ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर वह चर्चा में आई हैं। लेकिन इस बार वह पर्सनल Life के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल भी एक बेटी को गोद लेने वाली हैं जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। रंगोली का ये ट्वीट Social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को लेकर रंगोल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक बेटी की मां बनने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। शिल्पा की ये बेटी एक सरोगेट चाइल्ड है। वहीं अब रंगोल चंदेल भी एक बेटी को गोद लेने वाली हैं जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है। रंगोली ने Social Media पर लिखा, ‘मेरा एक बच्चा है। फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं। मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के। इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं।’

रंगोली ने आगे लिखा, ‘मेरी बहन ने हमें प्रेरित किया है। अजय और मैंने सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली हैं। कुछ ही महीनों में हमारे घर नन्ही परी आने वाली है, जिसका नाम Kangana ने ‘गंगा’ रखना तय किया है। खुश किस्मत हूं कि मैं एक बेटी को घर दिलाने के काबिल हूं।’ रंगोली का बेटा पहले से है जिसका नाम पृथ्वी है। Kangana और पृथ्वी की कई तस्वीरें Social Media पर अक्सर देखने को मिलती है। कंगना अपनी बहन के बेटे के काफी करीब हैं।

