पहले हफ़्ते में ‘मलंग’ का सफर रहा शानदार

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ता पूरा कर लिया है। पहले हफ़्ते में मलंग की रफ़्तार सधी हुई रही। कलेक्शंस में बहुत अधिक गिरावट नहीं देखी गयी, जिसके चलते फ़िल्म ने 7 दिनों में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है।

7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो चुकी है। अगर 2020 में अब तक रिलीज़ हुई फ़िल्मों के पहले हफ़्ते के कलेक्शंस देखें तो टॉप 5 में Malang तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर तानाजी है, जो अभी भी सिनेमाघरों में कलेक्शन कर रही है। दूसरे स्थान पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी है। चौथे पर छपाक और पांचवें स्थान पर जवानी जानेमन है।

तानाजी- द अनसंग वॉरियर- 118.91 करोड़
स्ट्रीट डांसर 3डी- 49.76 करोड़
मलंग- 39.65 करोड़
छपाक- 28.38 करोड़
जवानी जानेमन- 20.21 करोड़
पहले हफ़्ते में मलंग का सफ़र बहुत शानदार नहीं रहा है, मगर स्थिर रहा है। अगर पहले हफ़्ते में फ़िल्म के दिनवार कलेक्शंस देखें तो मलंग ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को Malang के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़ और बुधवार को 3.25 करोड़ जमा किये थे।

Malang की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर रही, जिसने पहले हफ़्ते में सिर्फ़ 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। मलंग ने दोगुना कलेक्शन किया है। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। पहले हफ़्ते में सैफ़ से टकराने के बाद Malang दूसरे हफ़्ते में सैफ़ की बेटी से टक्कर लेगी। लव आज कल आज से सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाये हैं।

मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1