आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 27 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 27 June 2020 , Aries Horoscope 27 June 2020

आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद और प्रवास-पर्यटन का का अवसर प्राप्त होगा। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 27 June 2020 , Taurus Horoscope 27 June 2020

आज शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। साथ ही डिनर के लिए उनके साथ लंच का प्लान करेंगे। इस राशि की महिलाएं कुछ नया पकवान बना सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 27 June 2020 , Gemini Horoscope 27 June 2020

आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट्स के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्या, अभ्यास में विध्न आ सकता है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा।अचानक से होने वाले लाभों में कमी होने से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते हैं। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 27 June 2020 , Cancer Horoscope 27 June 2020

आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि – Singh Rashi 27 June 2020 , Leo Horoscope 27 June 2020

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। किसी कारणवश व्यय अधिक हो सकता है।बहुप्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। कार्यो में निरंतरता का भाव बनाए रखने से स्थिति को अपने अनुकूल किया जा सकता है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 27 June 2020 , Virgo Horoscope 27 June 2020

आज व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से आपको लाभ होगा। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। कुछ अलग और नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि – Tula Rashi 27 June 2020 , Libra Horoscope 27 June 2020

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़े न हों, ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 27 June 2020 , Scorpio Horoscope 27 June 2020

आज कोई मित्र आपसे घर पर मिलने अचानक आ सकता है। आपका कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। महिलाएं शौपिंग करने जा सकती है साथ ही उन्हें नए ड्रेसस के पैटर्न भी देखने को मिल सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 27 June 2020 , Sagittarius Horoscope 27 June 2020

आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है।दिन लाभकारी होगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आनंद का माहौल रहेगा, आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 27 June 2020 , Capricorn Horoscope 27 June 2020

आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपको अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 27 June 2020 , Aquarius Horoscope 27 June 2020

दिन शांति और सुख से बीतेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे।। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य और परिजनों के साथ मतभेद न हो, ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना होगा। अधिक व्यय होने की आशंका है।आज आप कुछ बेकार की बातों के कारण तनाव में रह सकते हैं। मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि – Meen Rashi 27 June 2020 , Pisces Horoscope 27 June 2020

आप परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। किसी अधिकारी से आप सहयोग मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1