बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 26 की मौत

बिहार में एक बार फिर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई थी। गुरुवार शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से सबसे अधिक प्रभावति समस्तीपुर जिला हुआ है। यहां पर सात लोगों की मौत हुई है। इसी बीच CM Nitish Kumar ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

बिहार राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना ने फोन पर प्राप्त हुई जानकारी के हिसाब से एक लिस्ट जारी की है। इसमें 8 जिलों में 26 लोगों की मौत की बात कही गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की लिस्ट के अनुसार, सबसे अधिक सात लोग समस्तीपुर में, इसके बाद राजधानी पटना में 6 लोग, पूर्वी चंपारण में 4, शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2 और पूर्णिया व पश्चिमी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है।

कटिहार में रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर में ठनका की चपेट में आने से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। SP विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक मजदूर वर्ग से हैं और वे खेत में धान की रोपनी का काम में लगे हुए थे। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वहीं मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा पंचायत में वज्रपात से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सासाराम जिले में चेनारी में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, ज्यादातर लोगों की मौत खेत में काम करने के दौरान हुई है। इस समय बिहार में धान की रोपनी का काम चल रहा है। लोग इसी काम के लिए अपने खेतों की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान ठनका गिरने से वे इसके चपेट में आ गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1