आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 25 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 25 June 2020 , Aries Horoscope 25 June 2020

आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 25 June 2020 , Taurus Horoscope 25 June 2020

आपके दोस्त आपका परिचय आज के दिन किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता हैं। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 25 June 2020 , Gemini Horoscope 25 June 2020

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है।धनहानि की आशंका बनती है। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त होगा, धैर्य रखें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 25 June 2020 , Cancer Horoscope 25 June 2020

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 25 June 2020 , Leo Horoscope 25 June 2020

बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मानसिक तौर पर भटकाव से बचें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 25 June 2020 , Virgo Horoscope 25 June 2020

आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा .

तुला राशि – Tula Rashi 25 June 2020 , Libra Horoscope 25 June 2020

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 25 June 2020 , Scorpio Horoscope 25 June 2020

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती हैं। नई साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 25 June 2020 , Sagittarius Horoscope 25 June 2020

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है।धनागम होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

मकर राशि – Makar Rashi 25 June 2020 , Capricorn Horoscope 25 June 2020

आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 25 June 2020 , Aquarius Horoscope 25 June 2020

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा , किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। । स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

मीन राशि – Meen Rashi 25 June 2020 , Pisces Horoscope 25 June 2020

चिंता तथा तनाव रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1