कब लौटेगा 25 करोड़ का ऑलराउंडर? गेंदबाजी को लेकर आई बड़ी खबर

Cameron Green: IPL 2026 में अब तक सिर्फ बल्लेबाजी करते दिखे 25 करोड़ के स्टार ऑलराउंडर Cameron Green की गेंदबाजी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतज़ार के बाद अब वह गेंद से भी मैदान पर उतर सकते है, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार ,Cameron Green 9 अप्रैल को lucknow Super Giants के खिलाफ ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजी करते दिख सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का यह अहम मैच kolkata Knight Riders के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां टीम को जीत की सख्त जरूरत है।

क्यों नहीं कर रहे थे गेंदबाजी?
लोअर बैक इंजरी के कारण Cameron Green ने IPL 2026 की शुरुआती तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं की और सिर्फ बल्लेबाजी के रूप में खेले। Cricket Australia ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह शुरुआत में 10 – 12 दिन तक बॉलिंग नहीं करेंगे। अब पर्याप्त समय बीत चुका है और माना जा रहा है कि ग्रीन मैच कंडीशन में गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट है,जो kolkata Knight Riders के लिए अच्छी खबर है।

टीम बैलेंस पर पड़ा असर
Cameron Green के गेंदबाजी न करने से Kolkata Knight Riders का कांबिनेशन प्रभावित हुआ है, क्योंकि फ्रेंचाइजी पहले ही कई चोटों से परेशान है।Mustafizur Rahaman बाहर हैं,जबकि Harshit Rana और Akashdeep चोटिल हो चुके हैं। वहीं सुनील Narine बीमारी और Varun Chakravarthy हाथ की चोट के कारण पिछले मैच में भी खेले।25.20 करोड़ में खरीदे गए ग्रीन अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और तीन पारियों में 18, 2 और 4 रन ही बना सके , जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन में सवाल उठने लगे हैं।

ग्रीन की फॉर्म पर उठे सवाल
Aaron finch ने Cameron Green की मौजूदा फॉर्म पर चिंता जताते हुए कहा कि वह पहले जैसा आत्मविश्वास नहीं दिखा पा रहे हैं। फिंच के अनुसार ग्रीन को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना या कुछ समय का ब्रेक देना बेहतर विकल्प हो सकता है। अब सबकी नजर उनकी गेंदबाजी वापसी पर है, क्योंकि वह ऑलराउंडर प्रदर्शन करते है तो कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है। चोटों से जूझ रही टीम के लिए ग्रीन की वापसी का संतुलन और मजबूती ला सकती है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह मैदान पर अपने प्रदर्शन से आलोचकों को कैसे जवाब देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1