बिहार के लिए हादसों का दिन 24 घंटे में 21 ने गंवाई जान

बिहार में हादसों ने 24 घंटे में 21 लोगों की जान ले ली। सिर्फ मंगलवार की शाम तक 18 की जान डूबने व दुर्घटना में चली गई है। इनमें सर्वाधिक सासाराम-मुजफ्फरपुर में आठ की मौत हुई, जबकि मोतिहारी में तीन लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। इसी तरह, बेगूसराय में दो भाइयों के शव में नदी से बरामद किये गये हैं। वहीं, अरवल में सोमवार को तीन बच्चियों की मौत हो गई थी।

मोतिहारी में सोमवार के अपराह्न में सड़क हादसे में तीन 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज गति से आ रहे ट्रक और ट्रैक्‍टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना कोटवा के बंगरा में एनएच 28 पर हुई। घटना के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। शवों की शिनाख्‍त की जा रही है।

मुजफ्फरपुर में मीनापुर थाने की बाड़ाभरती पंचायत के मधुबन कांटी गांव में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेटरिंग खोलने के क्रम में मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों मौत हो गई। मरने वालों में मधुसूदन सहनी, उसका पुत्र कौशल सहनी, दो भतीजा वीर कुंवर सहनी व धर्मेंद्र सहनी शामिल हैं। टंकी के बने जहरीली गैस के कारण दम घुटने से सभी एक-एक कर बेहोश हो गए थे। एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में सभी की मौत हो गई।

सासाराम में नोखा थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव के पास बक्सर कैनाल से मंगलवार की सुबह चार शव पानी में तैरते दिखे। चारों शव एक साथ नहर में देखकर हड़कंप मच गया। लोगों ने चारों शव को पानी से बाहर निकाला। चारों शवों में एक शव महिला व तीन बच्चों के थे। महिला के साथ मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का है। ऐसा जान पड़ता है कि महिला अपने बच्चों के साथ नहर में कूद गयी होगी और एक साथ चारों की डूबकर मौत हो गई होगी। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद ने बताया कि अभी शवों की पहचान नही हो पाई है। महिला की उम्र 45 वर्ष, दो बच्चियों की उम्र क्रमशः आठ व पांच वर्ष तथा पुत्र की उम्र दो वर्ष बताई जाती है।

सिवान जिले में मंगलवार की सुबह ताजिया जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़हरिया में ताजिया घुमाने के दौरान बिजली के तार की चपेट में पांच लोग आ गए। हादसे में बुरी तरह से झुलसे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान इमरान के रूप में हुई है।

छपरा में मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में नहर के नजदीक सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। हादसे के बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने पानी से निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां दो की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि मृतक बच्चों के आश्रितों को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

अरवल में भाइयों की लंबी उम्र के लिए करमा व्रत रखे परासी थानान्तर्गत मसूदपुर गांव की तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। वे पूजा के पहले सोन नदी में स्नान करने गई थीं। एक लड़की को डूबने से बचाने के क्रम में दो अन्य भी डूब गईं। जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों का शव नदी से ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार विशेश्वर पासवान की पुत्री शांति कुमारी 14 वर्ष, सुरेश रवानी की पुत्री शोभा और प्रकाश चौधरी की पुत्री आशा कुमारी घर से नदी में स्नान के लिए निकली थीं। स्नान के दौरान तीनों डूब गईं। शोभा व शांति मसूदपुर की, जबकि आशा आरा जिले के सहार थाना क्षेत्र के करवासिन गांव की निवासी थी।

बेगूसराय जिले में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें रविवार को हुई घटना में डूबे किशोरों का मंगलवार को शव बरामद किया गया। हादसे के बाद जिले में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1