बुल्गारिया की मशहूर रहस्यवादी बाबा वेंगा को ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को डराती हैं। चेरनोबिल हादसा, 9/11 हमला, प्रिंसेस डायना की मौत और ओबामा का राष्ट्रपति बनना – ये सब उनकी कही बातों से जुड़े बताए जाते हैं। अब 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो दुनिया को बदल देने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या होने वाला है।
प्राकृतिक आपदाओं का कहर
बाबा वेंगा ने कहा है कि 2026 में बड़े-बड़े भूकंप, ज्वालामुखी फटना और मौसम की मार पड़ेगी। धरती का 7 से 8 प्रतिशत हिस्सा इससे प्रभावित होगा। बाढ़, सूखा और अजीबोगरीब मौसम से पर्यावरण में बड़ा उथल-पुथल मचेगा। पहले से ही जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही दुनिया के लिए ये और मुश्किलें लाएगा। क्या हम इसके लिए तैयार हैं?
तीसरा विश्व युद्ध की दहलीज पर
सबसे डराने वाली बात – बाबा वेंगा की मानें तो 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। वैश्विक शक्तियों के बीच तनाव बढ़ेगा, चीन ताइवान पर कब्जा कर सकता है और रूस-अमेरिका के बीच सीधा टकराव होगा। हालांकि, उन्होंने परमाणु हथियारों या बड़े विनाश का जिक्र नहीं किया, लेकिन ये संघर्ष महाद्वीपों तक फैल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये भविष्यवाणी मौजूदा वैश्विक तनाव से जुड़ी लगती है।
एआई का दबदबा, इंसानों की नौकरियां खतरे में
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी मानो आज की हकीकत हो। उन्होंने कहा कि 2026 में मशीनें इंसानों की जगह लेना शुरू कर देंगी। एआई बड़े सेक्टरों पर कब्जा जमाएगा, नौकरियां छिनेंगी और नैतिक मुद्दे उभरेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में एआई का असर इतना बढ़ेगा कि इंसान उस पर निर्भर हो जाएंगे। क्या ये प्रगति है या खतरा?
एलियंस से पहला संपर्क!
नवंबर 2026 में एक बड़ा अंतरिक्ष यान धरती पर आएगा – ये बाबा वेंगा की चौंकाने वाली बात है। एलियंस से पहला संपर्क होगा, किसी अनजान सभ्यता से बातचीत शुरू होगी। कुछ का कहना है कि ये किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान होगा। साथ ही, शुक्र ग्रह की खोज भी तेज होगी। क्या हम अकेले नहीं हैं ब्रह्मांड में?
आर्थिक संकट और भू-राजनीतिक बदलाव
2026 में बड़ा आर्थिक संकट आएगा – मुद्रा प्रणाली चरमराएगी, बैंक फेल होंगे और बाजार धराशायी होंगे। महंगाई आसमान छुएगी। साथ ही, एशिया या चीन की तरफ सत्ता का झुकाव होगा, नए क्षेत्रीय विवाद उभरेंगे। रूस से एक मजबूत नेता उभरेगा जो दुनिया पर असर डालेगा।
मेडिकल चमत्कार, लंबी उम्र का राज
अच्छी खबर भी है! कैंसर का पता लगाने वाली ब्लड टेस्ट आम हो जाएगी, जो कई कैंसरों को जल्दी पकड़ लेगी। लैब में अंग उगाए जाएंगे, जैसे नए दिल बनाना, अंधापन दूर करने के लिए रोशनी का इस्तेमाल। टेलीपैथिक कम्युनिकेशन शुरू होगा और औसत उम्र 120 साल तक पहुंच सकती है। बच्चे ज्यादा समझदार पैदा होंगे।

