2 दिनों बाद पेट्रोल के दामों में आई गिरावट

2 दिन बाद पेट्रोल की कीमतों में आज यानी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में राजधानी सहित देश के कई शहरों और महानगरों में आज पेट्रोल के कीमत में पांच से छह पैसे तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डीजल का भाव आज भी स्थिर है। आइए भिन्न-भिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 5 पैसे की कमी आई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.95 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। उधर डीजल का दाम यहां 66.04 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। जबकि यूपी की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 75.98 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे में अगर कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की गिरावट हुई है। जिससे पेट्रोल यहां 77.61 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल कोलकाता में अपने पुराने भाव 68.45 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है।

वहीं अगर मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल के भाव में आज 5 पैसे की गिरावट देखने को आई है। जिसके बाद पेट्रोल 80.60 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, यहां डीजल अपने पुराने भाव 69.27 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में आज 5 पैसे की ही गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट से यहां पेट्रोल का भाव 77.92 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, डीजल यहां अपने पुराने दाम 69.81 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

वहीं अगर हम जयपुर की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 78.88 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसी तरह दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 76.25 रुपये प्रति लीटर पर तो डी़जल 66.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1