पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगे आज ये दो बड़े धूमकेतु, जानिए इस से होने वाले ख़तरे

पृथ्वी के पास से आज दो बड़े धूमकेतु गुजरेंगे । अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इस बात की पुष्टि की है । NASA की जानकारी के अनुसार ये दोनों धूमकेतु पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरेंगें। इन दो धूमकेतु का नाम 2000 QW7 और 2010 C01 है जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होते हुए गुजरेंगे। NASA ने बताया कि इन दोनों धूमकेतु से पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है। NASA ने ट्विटर के माध्यम से ये जानकारी दी

धूमकेतुओं के गुजरने का यह है समय
NASA के अपने ट्वीट में लिखा कि 2000 QW7 नाम का पहला एस्टेरॉयड(धूमकेतु) 950 से लेकर 2100 फुट तक का हो सकता है। 2000 QW7 धूमकेतु आज 14 सितंबर को भारतीय समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के समीप से गुजरेगा। जबकि NASA ने ये भी बताया है कि 2010 C01 नाम का एस्टेर धूमकेतु 400 से 850 फुट का हो सकता है, जो भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के समीप से गुजरेगा ।

Courtesy NASA

दोनों धूमकेतुओ का यह है साइज़
इन दोनों धूमकेतु के आकार को लेकर भी NASA ने एक अहम जानकारी भी दी है। नासा के मुताबिक इन दोनों धूमकेतु का आकार दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा जितना है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है, इस से आप धूमकेतु के आकार का अंदाजा इससे लगा सकते हैं।

पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुचायेगे ये धूमकेतु
NASA के एक अधिकारी के अनुसार कक्षा(Orbit) की जांच के बाद पृथ्वी पर इसका कोई खतरा नहीं होगा । नासा इन दोनों धूमकेतुओं पर लगातार नजर रखे हुए है। नासा ने एक धूमकेतु पर साल 2000 से नजर बनाए हुए थी तो दूसरे धूमकेतु पर साल 2010 से नासा ने नजर रखी हुई है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1