Gang rape Case Jaipur

राजस्थान:19 साल की लड़की के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म

देशभर में रेप का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस के बाद राजस्थान के चूरू में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ 7 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय लड़की को अगवा करके उसे एक सप्ताह तक एक जगह पर कैद रखा गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पीड़िता को जयपुर के साथ-साथ रायगढ़ जैसे अलग-अलग जगहों पर हैवानियत का शिकार बनाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने परिवार के साथ बहस होने के बाद कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया था। घटना के बाद एक अक्टूबर को लड़की को रेस्क्यू किया गया और वह फिर अपने परिवार से मिली। इसके बाद पांच अक्टूबर को लड़की ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। लड़की ने शिकायत दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया कि उसके साथ सात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया जिनमें से वह 3 अपराधियों को जानती है। पुलिस के मुताबिक लड़की उन 3 अपराधियों को पिछले एक साल से जानती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की को बहला-फुसला कर उससे करीब एक हफ्ते तक सामूहिक बलात्कार किया गया है। लड़की ने मामले को लेकर बताया है कि वह जयपुर कैसे पहुंची, यह तक उसे याद नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। लड़की के साथ पहले चूरू के रायगढ़ में और फिर जयपुर में बलात्कार किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1