16 फरवरी को रामलीला मैदान में फिर केजरीवाल पर सजेगा ताज

AAP पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री 4 दिन बाद यानी 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगभग साल 2015 के प्रदर्शन को दोहराते हुए 62 सीटें हासिल की हैं।

CM केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के साथ कई विधायक भी मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। अभी ये साफ नहीं है कि समारोह में किन-किन हस्तियों को न्योता भेजा जाएगा।

कल पार्टी की जीत से उत्साहित केजरीवाल ने कहा था, ‘’ये जीत मेरी जीत नहीं है ये दिल्ली के लोगों की जीत है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिन्होंने मुझे बेटा मान कर इतना समर्थन दिया। ये हर उस परिवार की जीत है जिनके घर में 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिनका दिल्ली के अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है।’’

AAP पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम छोटे बड़े नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

70 विधानसभा सीटों में से AAP पार्टी को 62 और BJP को 8 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। साल 2015 के चुनाव में AAP पार्टी को 67 और BJP को 3 सीटें मिली थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1